पिछले माह घुड़दौड़ से लापता हुए युवक का शव भुंतर में मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक भुंतर में मिले शव की शिनाख्त हो गई है। यह शव उझी घाटी के नग्गर से सटे घुड़दौड़ निवासी 34 वर्षीय राजकिरण का है। बता दें कि पिछले माह 24 अप्रैल को पतलीकूहल पुलिस चौकी में राजकिरण के लापता होने को लेकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद भुंतर पुलिस ने परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त करा ली है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि दोनों ही मामलों में अभी तक पुलिस के पास किसी तरह का कोई शिकयत पत्र नहीं पहुंचा है। पुलिस छानबीन कर रही है।