फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने रसोइयों से बैग छीना

Fri, 10 Mar 2017 11:20 PM IST
औरैया
विज्ञापन
जानकारी देतीं लूट की शिकार रसोइया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूल में रसोइया पद पर तैनात महिलाएं कस्बे की बैंक से पांच-पांच हजार रुपये मानदेय निकालकर गांव जा रही थीं। अछल्दा चौराहे से आगे पल्सर सवार बदमाशों ने इनसे बैग छीन लिया। बैग में दस हजार रुपये व मोबाइल था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फ तेहपुर बैनी निवासी विजय लक्ष्मी पत्नी प्रेमशंकर शर्मा व  कुसुमा देवी पत्नी बालेश्वर शर्मा प्राथमिक स्कूल में रसोइया हैं। शुक्रवार को इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से मानदेय निकाला। यह मानदेय के पांच-पांच हजार रुपये लेकर करीब चार बजे गांव जा रही थीं।

पैसे एक ही बैग में रख लिए। कस्बे के अछल्दा चौराहे से आगे काली पल्सर पर सवार दो युवकों ने विजय लक्ष्मी के हाथ से बैग छीन लिया। वारदात होते ही यह चीखने लगीं। तब तक बदमाश फरार हो गए। रसोइयों ने बताया कि बैग में  दस हजार रुपये, पासबुक व एक मोबाइल था। सूचना पर विजय लक्ष्मी का बेटा अतुल शर्मा भी पहुंच गया। उसने 100 नंबर पर सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से लोग आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें