फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम बनाते समय लगी आग, दो रसोइया झुलसीं

Thu, 10 May 2018 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय महुली प्रथम पर बने रसोई घर में लगी आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय महुली प्रथम पर गुरुवार की सुबह मध्याह्न भोजन बनाते समय पाइप से हो रहे रिसाव के चलते आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो रसोइया झुलस गईं। आग लगते ही स्कूल परिसर में अफरातफरी मच गई। स्कूल के बगल में स्थित एक छप्पर भी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


कन्या प्राथमिक विद्यालय महुली प्रथम पर गुरुवार की सुबह जैसे ही रसोइयों ने एमडीएम बनाने के लिए किचन में रखे गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर चालू कर चूल्हा जलाया तो पाइप में गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में रसोइया शांति देवी पत्नी वकील और शोभा देवी पत्नी सीताराम झुलस र्गइं। आग की लपटें देख बच्चे स्कूल से निकल कर भागने लगे।

आग स्कूल से सटे गांव निवासी हरि प्रसाद द्विवेदी के छप्पर में भी पहुंच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव के गंगाधर द्विवेदी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए सिलेंडर को चूल्हे से अलग किया तो मौजूद लोगो ने राहत की सांस ली। जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते हरिप्रसाद द्विवेदी का छप्पर जल कर राख हो गया।
विज्ञापन


झुलसी रसोइयों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया गया। उपचार के उपरांत उन्हें घर भेज दिया गया है। प्रधानाध्यापिका माजदा खातून ने कहा कि रात में चूहे ने पाइप काट दिया था। इस वजह से पाइप में रिसाव हुआ। रसोइयों का इलाज करा दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें