फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बिजली व्यवस्था पर गुस्सा

Sun, 24 Jul 2016 11:44 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर क्षेत्र में बिजली की दुर्व्यवस्था इस कदर हो गई है कि उपभोक्ता परेशान हैं। महज पांच से छह घंटे विद्युत आपूर्ति मिल रही है। इससे नाराज लोगों ने रविवार को कुल्हड् िगांव में प्रदर्शन कर बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार की  मांग की। 
विज्ञापन


बेलहर ब्लॉक के कुल्हड़िया गांव में रविवार को ग्राम प्रधान सैनुल्लाह खान, हबीब चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीण लामबंद होकर प्रदर्शन करते हुए कहा कि विद्युत सब स्टेशन मेंहदावल द्वारा इस विकास खंड के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

विद्युत आपूर्ति होने के बावजूद बेलहर विकास खंड को महज पांच से छह घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। वह भी अनवरत आपूर्ति की जगह लोकर फाल्ट के नाम पर दर्जनों बार कटौती की जाती है। ट्रांसफार्मर जलने पर या तार टूटने पर विभाग सूचना के बाद भी कार्रवाई की जगह सूचना देने वाले उपभोक्ताओं का आर्थिक शोषण करता है। शिकायतों पर कार्रवाई की जगह हीलाहवाली विद्युत विभाग की पहचान बन गई है।
विज्ञापन


 प्रदर्शन करने वालों में अशफाक  खान, कुलदीप शर्मा, रामसुंदर, इसहाक खान, विष्णु यादव, समसुद्दीन, मोहम्मद उमर, मुस्तफा, सकील अहमद समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें