फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
विज्ञापन

संतकबीरनगर। मंगलवार को दलित समाज से जुड़े लोगों ने जूनियर हाईस्कूल परिसर से शहर में कैंडल मार्च निकाला। वे लोग नौ अगस्त को जंतर-मंतर दिल्ली में कथित रूप से संविधान जलाने की घटना से नाराज थे। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रही अर्चना महातम व संदीप राव ने कहा कि जिन लोगों ने संविधान की मर्यादा को तार-तार करने का प्रयास किया है, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी को भी संविधान के अपमान का हक नहीं है, ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इस दौरान परमहंस गौतम, नरेंद्र कुमार, शैलेश गौतम, राणा महातम प्रसाद, संजय भारती, कौशल कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें