फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमी नदी में डूबा 62 वर्षीय व्यक्ति

Sat, 11 Aug 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सुबह पहुंचा प्रशासनिक अमला, काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा थाना क्षेत्र में आमी नदी के पलनिया घाट के पास शुक्रवार की रात तैरकर नदी पार कर रहा शख्स डूब गया। देर रात जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह बखिरा पुलिस तथा तहसील प्रशासन को सूचना दी गई। शनिवार को भी दिन भर नदी में तलाश की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


भेड़ौरा-पिकौरा गांव निवासी राम विलास (62) पुत्र रामबहोर शुक्रवार को आमी नदी के दूसरी तरफ मजदूरी पर धान की निराई करने गया था। देर शाम घर आने के लिए तैरकर नदी पार कर रहा था। पानी का बहाव तेज होने से वह नदी में बह गया।

घाट पर मौजूद गांव के कुछ अन्य लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। घाट पर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने देर रात तक खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह एसडीएम मेहदावल जसधीर सिंह यादव और एसओ बखिरा सदानंद सिंह मौके पर पहुंचे। नाव तथा गोताखोर की मदद से खोजबीन कराई गई लेकिन शाम चार बजे तक कुछ पता नहीं लग पाया।

घटना से परिवार में मातम छा गया है। पत्नी गीता तथा बेटा परशुराम, पिंटू, संजय, रामपाल और बेटी मंजू और सोनी के विलाप से ग्रामीणों की आंखें नम हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें