फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह एसओ बदले, तीन इंस्पेटरों की कुर्सी छिनी 

Sun, 02 Apr 2017 10:56 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

शासन का निजाम बदलते ही पुलिस महकमे में भी बदलाव शुरू हो गया है। शनिवार की रात एसपी ने आनन-फानन कोतवाली और महिला थाना को छोड़ कर अन्य छह थानों के एसओ बदल दिए। इस बदलाव में तीन इंस्पेक्टर की जहां कुर्सी छिन गई, वहीं तीन दरोगाओं को थाने की कमान मिली है।
विज्ञापन


तीन दिनों के अंदर एसपी हीरालाल ने जिले में काफी फेरबदल किया। फेरबदल की जद में आए कुछ पुलिस कर्मी तो अभी अपने पुराने तैनाती वाले स्थलों पर ही जमे हुए हैं। जबकि कुछ को तो नई जगह ज्वाइन से पहले ही दूसरी जगह तैनाती दे दी गई। डीजी सर्कुलर के मुताबिक जिले के सभी थानों पर इंस्पेक्टर तैनात होने चाहिए। जिसका अनुपालन चुनाव से पहले तत्कालीन एसपी विक्रमादित्य सचान ने करा भी दिया था। महिला थाने को छोड़ कर सभी थानों पर इंसपेक्टर तैनात कर दिए थे। शनिवार की रात हुए फेरबदल में धनघटा, मेंहदावल और दुधारा थाने पर तैनात रहे इंस्पेक्टरों की कुर्सी छिन गई। धर्मसिंहवा में तैनात रहे इंस्पेक्टर मनोज त्रिपाठी को दुधारा थाने की तो बखिरा में तैनात रहे इंसपेक्टर अनिल सिंह को महुली थाने की कमान मिली है। जबकि मेंहदावल में तैनात रहे इंस्पेक्टर सबाहुद्दीन को वहां से हटाते हुए स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। दुधारा में तैनात रहे इंसपेक्टर रवींद्र कुमार सिंह को एसपी का वाचक और धनघटा में तैनात रहे इंस्पेक्टर ईश्वरचंद प्रधान को क्राइम ब्रांच के विवेचना सेल में तैनाती दी गई है। स्वाट टीम प्रभारी रहे एसआई संतोष तिवारी को मेंहदावल थाने का एसओ, महुली एसओ रहे एसआई जेएन त्रिपाठी को धनघटा थाने का एसओ और कांटे चौकी इंचार्ज रहे एसआई रामभवन यादव को बखिरा थाने का एसओ तथा बखिरा चौकी इंचार्ज रहे प्रदीप सिंह को धर्मसिंहवा थाने का एसओ बनाया गया है। एसपी के वाचक रहे इंस्पेक्टर रमाशंकर रावत को प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ व आईजीआरएस, एसआई सुभाष मौर्या को बरदहिया चौकी से बखिरा चौकी, एसआई करुणाकर पांडेय को लोहरैया चौकी से कांटे चौकी पर तैनाती दी गई है। एसआई अवधेश पांडेय को पौली चौकी से नौलखा चौकी, एसआई राजेश कुमार गुप्ता को कोतवाली से बनकसिया चौकी, एसआई मोतीचंद को बनकसिया से पौली चौकी, एसआई राजमन यादव को पुलिस लाइंस से कोतवाली, एचसीपी आद्या सिंह को बरदहिया से बखिरा थाना, एचसीपी चंद्रभान त्रिपाठी को कोतवाली से मेंहदावल कार्यालय, एचसीपी बेचन गौतमू को पौली चौकी से थाना मेंहदावल, हेडकांस्टेबल नथुनी यादव, मगहर चौकी से थाना धर्मसिंहवा भेजा गया है। एसपी हीरालाल ने कहा कि जो इंस्पेक्टर हटाए गए हैं, वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे थे। इसकी वजह से उनकी फाइल ख् गई है और जांच प्रचलित है। दागी होने के कारण उन्हें हटा दिया गया। जिले में मानक पूर्ण करने वाले इंस्पेक्टर उपलब्ध नहीं होने की वजह से दरोगाओं को तैनाती दी गई है। जो लोग अभी तक नई तैनाती स्थल पर नहीं गए होंगे,उन्हें जल्द रिलीव किए जाने का निर्देश संबंधित एसओ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें