फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवती का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिहरपुर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम भिनखिनी खुर्द के केवटहिया टोले में सोमवार की शाम 16 वर्षीय युवती का शव झोपड़ी में फंदे से लटकता मिली। परिजनों के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनखिनी खुर्द के केवटहिया पुरवा निवासी रामअवध के घरवाले दिन में कहीं गए थे। शाम को घर पहुंचे तो 16 वर्षीया प्रियंका का शरीर झोपड़ी में रस्सी से लटकता देखकर चीख पुकार मची। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा तो प्रियंका की मौत हो चुकी थी। किसी ने मामले की सूचना महुली पुलिस को दी। एसओ शैलेंद्र राय ने बताया कि घटना की सूचना पर एसआई रामप्रवेश यादव को मौके पर भेजा गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें