इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मड़ैया ख्याली राम में घरेलू कारणों से परेशान होकर एक युवक ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया। मोहल्ला निवासी सोनू पुत्र कल्लू घरेलू कारणों से परेशान था। इसी परेशानी के चलते उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। लोगों को जानकारी हुई तो लोगों ने आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे सोनू को को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई आयुर्विज्ञान विवि भेजा गया है।