फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला में लगी आग, चार मवेशी जिंदा जले

Wed, 20 Jun 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग से सब कुछ जल कर हुआ राख। - फोटो : राम ललित
विज्ञापन
हैंसर। क्षेत्र के नन्हिया नायक गांव में बुधवार की दोपहर पशुशाला में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पशुशाला में बंधे चार मवेशी जिंदा जल गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में पशु पालक भी गंभीर रूप से झुलस गए। उनका इलाज सीएचसी मलौली पर चल रहा है।  
विज्ञापन


जयकरन यादव का कहना है कि वह अपने चार पशुओं को छप्पर की पशुशाला में बांधे थे। दोपहर में करीब 12 बजे अचानक पशुशाला से धुआं उठने के साथ लपटें निकलने लगीं। वह शोर मचाते पशुओं को बचाने के लिए पशुशाला में घुस गए, लेकिन आग इस कदर फैल गई कि वह खुद झुलस गए। पशुओं को बचाया नहीं जा सका।

आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग दौड़कर पशुुशाला के पास पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। जब तक लोग आग को बुझा पाते, पशुशाला में बंधे चारों मवेशी झुलसकर मर चुके थे। घर वाले  जयकरन को सीएचसी मलौली पहुंचाए। वहां उनका इलाज चल रहा है। आग की घटना से पीड़ित परिजन काफी परेशान थे। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने व तहसील पर दे दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें