फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से सिपाही समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप की चपेट से सिपाही समेत तीन घायल
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के बैड़डवा विश्वनाथपुर के पास हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर बैडड़वा विश्वनाथपुर के बीच एक अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मारते हुए सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। इससे पिकअप में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बैडड़वा गांव के पास सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा था। नाथनगर की तरफ से शौचालयों का दरवाजा लदी एक अनियंत्रित पिकअप ने पहले सड़क मरम्मत में लगी गाड़ी को टक्कर मारा, फिर साइड में बाइक लेकर खड़े तामेश्वरनाथ पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही अभिलाश को टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे चली गई। इससे सिपाही अभिलाश घायल हो गए। राहगीरों ने तीनो घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे महुली थाने के एसआई राम अछैबर पांडेय ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें