फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम रहे युवक की संदिग्ध हाल में मौत

Sat, 14 Jul 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर इकट्ठा हुए ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा क्षेत्र के बिहारे गांव के युवक की खेत में काम करते दौरान संदिग्ध हाल में मौत हो गई। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने युवक की मौत सर्प दंश की आशंका जताई। इधर, घटना से पीड़ित के घर कोहराम मच गया। शनिवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रधान सत्य नारायन ने बताया कि उसके गांव के 30 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र जगलाल खेत की सिंचाई करने गए थे। इसके लिए मेड़ बांध रहे थे कि अचानक गिरे और उनकी मौत हो गई। राकेश की मौत की वजह सर्प दंश से होने की आशंका जताई जा रही है।

पति की मौत से पत्नी कुसुम का रो-रो कर बुरा हाल था। राकेश के दस वर्षीय बेटे राज, आठ वर्षीय बेटी नेहा और पांच वर्षीय अंशिका मां को रोता देख कर गमगीन थी। पिता और बड़े भाई लल्लू व अन्य लोग दुखी थे। प्रधान ने बताया कि राकेश का परिवार बेहद गरीब है।
विज्ञापन


झोपड़ी में परिवार रहता है और उसके पास पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड है। इस परिवार के पास कोई जमीन नहीं है। मजदूरी के सहारे ही इस परिवार के घर का चूल्हा जलता है। गांव के लोग भी राकेश की मौत से आहत है। इस परिवार की जो मदद संभव है की जाएगी।

गांव वालों ने प्रशासन की ओर से गरीब परिवार की मदद किए जाने की अपील की। इंस्पेक्टर सदानंद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वैसे गांव के लोग सर्प दंश से ही युवक की मौत होने की आशंका जता रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें