संतकबीरनगर। शहर के एक इंटर कॉलेज के सेवानिवृत लिपिक तथा अज्ञात के खिलाफ खलीलाबाद कोतवाली में छेड़खानी, मारपीट व एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज किया गया है। प्रकरण 16 मई का बताया जा रहा है। मामले की विवेचना सीओ सदर करेंगे। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ने ही दर्ज कराया है।
प्रधानाचार्य का आरोप है कि सेवानिवृत लिपिक आए दिन उन्हें अपमानित करते रहते हैं। वे अक्सर कॉलेज बंद होने के बाद अंजान लड़कियों के साथ परिसर में आते हैं जिसका विरोध करने पर विवाद होता है। बीते 16 मई को दोपहर में सेवानिवृत लिपिक कुछ अराजक तत्वों के साथ सीधे उनके दफ्तर में आए और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली देने लगे। सेवानिवृत लिपिक के साथ आए लोगों ने उन्हें धक्का देकर कार्यालय से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उनका कपड़ा गिर गया, जिससे उन्हें काफी अपमानित होना पड़ा। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सौदागर राय ने बताया कि प्रधानाचार्य की तहरीर के आधार पर आरोपी हनुमंत कुमार गुप्ता व अज्ञात पर मारपीट, धमकी देने, छेड़खानी व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।