फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

पौली/ रोसयाबाजार। धनघटा थाना क्षेत्र के पौली चौराहा पर स्थित मदरसा अरबिया बुस्तानुल उलूम में रविवार की रात मदरसा के मुख्य गेट का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत 70 हजार की जेवर लेकर फरार हो गए। मदरसे में चोरी की घटना से चौराहे पर रहने वाले दुकानदार डरे हुए है।
विज्ञापन

मदरसा के संरक्षक मौलाना अब्बुल कलाम साहब सदर और सुजाउद्दीन ने बताया कि रविवार को प्रति दिन की भांति लोग देर रात नमाज के बाद अपने अपने घर सोने चले गए। मास्टर उमर साहब स्कूल में ही सोते है। जब भोर में सेहरी करने व नमाज के लिए उठे तो मेन गेट खुला देख अवाक रह गए। सारा सामान बिखरा देख मदरसा प्रबंधन कमेटी को तुरंत सूचना दिए। मौके पर पहुंच कर सभी ने देखा वहा रखी तीनो आलमारी व संदुक का ताला तोडकर सारा सामान चोर उठा ले गए है। कुछ फुटकर पैसे को छोड़ दिए थे। चौकी प्रभारी पौली धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें