फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगरी दोस्तों की मौत से मचा कोहराम
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले मुंबई से कमाकर आया था शानू
तीनों दोस्तों की मौत से सदमे में है परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शहर के पठान टोला के रहने वाले तीन युवकों की मौत तीनों घरों में कोहराम मच गया है। जो भी घटना के बारे में सुना, फौरन घटना स्थल पर पहुंच गया। तीन जिगरी दोस्तों की मौत की चर्चा हर किसी की जुबान पर है। इलाके में गम का माहौल है।
विज्ञापन

पठान टोला के रहने वाले उबैदुल्लाह, बरकत अली और शानू में गहरी दोस्ती थी। तीनों अक्सर एक साथ ही रहते थे और एक दूसरे के सुख दुख में भागीदारी होते थे। शानू करीब एक सप्ताह पहले मुंबई से लौटा था। मोहल्ले के रहने वाले अरशद खान ने बताया कि तीनों में प्रगाढ़ दोस्ती थी। तीनों मिलनसार भी थे। किसी काम को कहने पर वे मदद भी करते थे। तीनों का एक साथ शव मिलना किसी के गले से नहीं उतर रहा है। उबैदुल्लाह के भाई फरान ने बताया कि उसका भाई मिलनसार स्वभाव का था। वह हर किसी की मदद करता था। मोहल्ले के लोग भी अपने यहां कार्यक्रमों में उसकी मदद लिया करते थे। उसकी मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं। उसने बताया कि एक साथ तीनों का शव मिला है। उसे उम्मीद नहीं थी कि उसका भाई इतनी जल्दी उसका साथ छोड़ कर चला जाएगा। मौके पर जुटी भीड़ भी तीनों दोस्तों की मौत को सामान्य मौत नहीं मान रही थी। लोगों की निगाह अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें