फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में फिसल कर गिरने से युवक की मौत
विज्ञापन

फोटो सहित
तिघरा कंचनपुर मार्ग पर घाघरा नदी के पानी में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। दियारा के रास्ते पर फैला पानी मंगलवार को गायघाट निवासी युवक के लिए काल बन गया। साइकिल से तिघरा जा रहा युवक फिसल कर गिर गया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।
घाघरा में आई बाढ़ के कारण नदी और एमबीडी बांध के बीच बसे गुनवतिया, चकदहा, ढोलबजा, दौलतपुर, सरैया, गायघाट समेत आठ गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं। गांव में जाने वाली सड़क पर पानी भरने से लोगों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मंगलवार की सुबह गायघाट निवासी बाबूलाल निषाद (35) साइकिल से तिघरा बांध पर जा रहे थे। गांव वालों का कहना है कि बाबूलाल जब गांव के बाहर जा रहे थे तब पानी में फिसल कर गिर गए। उन्हें उठाकर सीएचसी मलौली ले जाया गया। जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाबूलाल की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीण रामभरोस, दीनदयाल, जयचंद, काशीनाथ, गोलू आदि का कहना है कि वैसे नदी के जल स्तर में गिरावट हो रही है लेकिन अभी भी फसलें डूबी हुई हैं। इससे फसल नष्ट होने की आशंका प्रबल होती जा रही है। मंगलवार को हुई बारिश से जगह-जगह पानी भर गया है। एसडीएम बाबूराम ने कहा कि किसी के मरने की सूचना उन्हें नहीं है। कहीं पर इतना पानी नहीं है कि डूबकर किसी की मौत हो जाए। नदी का जल स्तर अब सामान्य है। दियारा में पानी से फसलों के नुकसान का आकलन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी मलौली के डॉ. जितेंद्र चौधरी का कहना है कि जब बाबूलाल निषाद को अस्पताल लाया गया था तो उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में मौत का कारण नहीं बताया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें