फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में आग से सात लाख का नुकसान

Fri, 09 Nov 2018 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बभनी चौराहे पर कपड़े की दुकान में आग से जला सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेलहर। बखिरा क्षेत्र के बभनी चौराहा स्थित कपड़े की एक दुकान में बुधवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने चार घंटे तक अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने आगलगी की इस घटना में करीब सात लाख रुपये की क्षति की बात कही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बेलहर खुर्द के राजस्व गांव बभनी निवासी मुन्नार पुत्र हंसू ने बभनी चौराहे पर कपड़े की दुकान खोल रखी है। दीपावली की रात करीब आठ बजे मुन्नार दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चौराहे के एक व्यक्ति ने दुकान में आग लगने की सूचना दी। दुकान पर पहुंचे मुन्नार ने किसी तरह से शटर खोलकर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन वाहन नहीं पहुंचा। आग बुझाने में सहयोग करने वाले सुरेंद्र कुमार निषाद, मनोज निषाद, गुड्डू यादव, विजय निषाद, अनिल निषाद, बाबूराम यादव, रामदरश निषाद और दिलीप कुमार आदि ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कई बार सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर नहीं पहुंची। दुकानदार मुन्नार ने बताया कि आगलगी की इस घटना में करीब सात लाख रुपये की क्षति हुई है। तहसीलदार मेंहदावल प्रियंका चौधरी ने बताया कि नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह को मौके पर जाकर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें