फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने महिला को पीटा, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के उमिला गांव में रविवार की रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

उमिला निवासी राघव पाठक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव का एक व्यक्ति कुछ साथियों के साथ रविवार की रात को पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पर आ गया और मारपीट करने लगा। इस दौरान उसे बचाने बहन मनीषा आई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। उन्होंने कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि उमिला गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। राघव पाठक की तहरीर पर तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें