फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली का पहिया निकल मजदूर से टकराई, मौत

Tue, 19 Feb 2019 12:00 AM IST
gaurav gaurav हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखती मजदूर की पत्नी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लहुरीमऊ स्थित नेवेली पावर प्लांट के पास मौरंग लदी ट्राली का टायर निकलकर मजदूर से जा टकराया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के परिजन व थाना सजेती की पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


औरैया जिला के दिबियापुर के गहेसर गांव निवासी कुंवर पाल (50) अपने नाती बंटू व बड़े पुत्र धीरज के साथ कानपुर नगर के सजेती के लहुरीमऊ में निर्माणाधीन नेवेली पावर प्लांट में मजदूरी करते थे। धीरज ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पिता लहुरीमऊ गांव को जाने वाली सड़क के किनारे खेत में शौच करने गए थे।

तभी मौरंग से लदी ट्रैक्टर-ट्राली निकली। इसी बीच ट्राली का एक टायर निकलकर शौच कर रहे उसके पिता से जा टकराया। इस घटना में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर उन्हें सजेती पुलिस अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी सरोजनी व अन्य परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें