फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृहद मेगा स्पेशल टीकाकरण में उमड़े भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वृहद मेगा स्पेशल टीकाकरण में उमड़े भीड़
विज्ञापन

सोमवार को कोरोनारोधी टीकाकरण का कुल लक्ष्य 55,000 रखा गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सोमवार को जिले में वृहद मेगा स्पेशल टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। 11 स्वास्थ्य केंद्रों समेत करीब 100 गांवों में शिविर लगा। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 55,000 रखा गया था। इस दौरान टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगवाने के लिए काफी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण की गति को बढ़ाने के लिए सोमवार को वृहद मेगा स्पेशल टीकाकरण शिविर का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक किया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी खलीलाबाद, पीएचसी पौली, सीएचसी नाथनगर, सीएचसी सांथा, सीएचसी सेमरियावां, सीएचसी मेंहदावल, सीएचसी हैंसर, पीएचसी बेलहर, पीएचसी बघौली, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर समेत 100 गांवों में शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि उपरौध, महुई, रसूलपुर, एकमा, सेमरा, गोरयाभार, भरपुरवा, मोहद्दीनपुर, नैनीडिहा, ककरहिया, देवरियागंगा, दिगटौली समेत जिले के 100 गांवों में टीका लगाया गया। खलीलाबाद सीएचसी पर लोग लाइन लगाकर टीकाकरण करवाए। महुई गांव निवासी अंबिका देवी, सुयेब अहमद, जय करन आदि ने बताया कि उनके गांव में शिविर लगा है। घर के पास लोगों का वैक्सीनेशन हुआ और अस्पताल नहीं जाना पड़ा। मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार मेंहदावल सीएचसी पर कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही क्षेत्र के कई गांव में टीकाकरण हुआ। इसमें काफी संख्या में लोग जुटे। बेलहर, धर्मसिंहवा, सांथा, बघौली, बखिरा, धनघटा, सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ लगी रही। लोग कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद टीका लगवाए। सीएमओ डॉ. इंद्र विजय विश्वकर्मा ने बताया कि यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें