ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने लिया निर्णय
ट्यूबवेल को दूसरी जगह पर लगाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बयारा में नए ट्यूबवेल लगाने को लेकर विवाद खत्म होता दिख रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन ने ट्यूबवेल को दूसरी जगह पर लगाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को बयारा ग्राम पंचायत के मोहनबरा में नए ट्यूबवेल को लगाने के लिए सिंचाई विभाग ने बोरिंग मशीन को भेज दिया है। शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।
ग्राम पंचायत बयारा में नए ट्यूबवेल लगाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया था। उसके बाद भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव रणजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों व संगठन के लोगों ने जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग व क्षेत्रीय सांसद ई. प्रवीण निषाद से मिलकर ट्यूबवेल को उसी ग्राम सभा के दूसरे गांव मोहनबरा में लगाने के लिए मांग की थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने बयारा में बोरिंग का कार्य रोक दिया। साथ ही दूसरे स्थान पर इसी ग्राम पंचायत के मोहनबरा गांव में ट्यूबवेल को लगवाने का निर्णय लेते हुए सिंचाई विभाग को निर्देशित किया भी किया। इसी क्रम में शुक्रवार को सिंचाई विभाग ने मोहनबरा गांव में बोरिंग करने वाली मशीन को भेज कर कार्य को शीघ्र शुरू करने की तैयारी शुरू कर दिया है।