स्टेशनपुरवा में हो रहा नाले का निर्माण
संतकबीरनगर। शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड पर नाले का निर्माण शुरू कराया है। नाला बनने के बाद इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी है। इसके साथ ही शहर में भी जलभराव की समस्या दूर हो सकेगी।
बता दें कि शहर में रिमझिम बारिश होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने रेलवे लाइन के किनारे होकर बहने वाले नालों की सफाई थी। इसके साथ ही एआरटीओ कार्यालय से पटखौली तक नाले का निर्माण कराया। वहीं मोहद्दीनपुर में भी नाले का निर्माण कराया गया। इसके बाद शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल मिल सकी।
ऐसे में अब पालिका प्रशासन ने रेलवे स्टेशन रोड पर भी नाला का निर्माण शुरू कराया है। इससे क्षेत्र के तितौवा, स्टेशन पुरवा, विधियानी क्षेत्र के लोगों को भी जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
नगर पालिका की योजना है कि सभी नालों को मुख्य नाले से जोड़ दिया जाए, इससे फायदा यह होगा कि जलभराव वाले क्षेत्र से पानी नालों के जरिए मुख्य नाले से होकर शहर से बाहर निकल जाएगा। क्षेत्र के निवासी अमरनाथ, आनंद मौर्य आदि ने बताया कि इस क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था ठीक न होने से हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है। अब नाला बन रहा है तो उम्मीद है कि लोगों को जल भराव की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।