कांग्रेसियों ने निकाली प्रतिज्ञा यात्रा, भाजपा सरकार हटाने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लॉक में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। यह यात्रा मुकुंदपुर से अलीनगर होते नाथनगर तक गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार हटाने का संकल्प लिया।
यात्रा की शुरुआत ग्राम मुकुंदपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस अनुसूचित जाति के प्रदेश महासचिव अमित कन्नौजिया ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष मदन दास ने कहा कि भाजपा जुमलेबाजी से काम चला रही है। इस सरकार में महिलाओं व दलितों की सुरक्षा ताक पर है। कांग्रेस नेता वेदपाल सिंह श्रीनेत ने कहा कि उपचुनाव के नतीजे को देखकर डीजल व पेट्रोल के दाम कम होने लगे। अगर जनता प्रदेश व देश में भाजपा को सबक सिखाएगी तो हर तरफ खुशहाली आएगी। यात्रा में आजाद गौतम, मुकेश गौतम, मोतीलाल गौतम, कुमार नीरज, राकेश गुप्ता, अल्केश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुभावती देवी, रिंका देवी, कुसुम, भानुमति, बेचन प्रसाद, रमावती, नागेंद्र, नवीन कुमार, प्रवीण, योगेंद्र, राहुल, मुस्तकीम आदि शामिल रहे।