फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
मेंहदावल में पद यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने निकाला मार्च
विज्ञापन

महंगाई, कृषि काला कानून, नौजवानों की बेरोजगारी समेत अन्य समस्याओं पर सरकार को घेरा
देश में जन विरोधी व किसान विरोधी सरकार चल रही:प्रवीण
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई, कृषि काला कानून, नौजवानों की बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न व कानून व्यवस्था आदि मुद्दे को लेकर मेंहदावल कस्बे में पैदल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण चंद पांडेय ने कहाकि देश में जन विरोधी व किसान विरोधी सरकार चल रही हैं। भले ही देश 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाएगा, लेकिन मोदी सरकार हिटलरशाही सरकार की याद ताजा कर रही हैं। केंद्र सरकार के विरुद्ध बोलने वाले की आवाज दबा दी जाती हैं। मोदी योगी के कार्यकाल में लोगों की स्वतंत्रता सरकार के विरुद्ध बोलने की नहीं हैं। यही कारण हैं कि किसान आंदोलन कर रहे हैं। सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। उन्होंने कहाकि सरसों का तेल, दाल, सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल, पेट्रोल की कीमत रोज बढ़ रही है। गैंस सिलिंडर की सब्सिडी भगवान भरोसे हैं। महंगाई की मार से जनता कराह रही है और मोदी-योगी की सरकार इसे अपनी उपलब्धि बताकर 2022 में प्रदेश की सत्ता हथियाने का ख्वाब देख रही है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव परवेज खान ने कहाकि कृषि कानून देश के किसानों के लिए काला कानून है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगार, नौजवानों की संख्या बढ़ रही है। जन विरोधी सरकार की खामियां उजागर करने वाले लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं। आम आदमी व प्रेस की स्वतंत्रता कटघरे में खड़ी है। जन अपेक्षाओं पर न तो केंद्र सरकार खरा उतर पा रही है न ही प्रदेश की योगी सरकार। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सुनील पांडेय, गोपाल जी मिश्र, जवाहर लाल मिश्र, ओम प्रकाश चौबे, निसार अहमद, अहमद जमाल, सतीश साहनी, रामचरन गौड, अंकित उपाध्याय, नूरुलहोदा, नीलम चतुर्वेदी, गुड्डन निषाद, जितेंद्र, संजय तिवारी, हाजी कुतुबुद्दीन, पंकज राव, अनिल राय समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें