फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कांग्रेस नेता डॉ अमरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में खलीलाबाद क्षेत्र के लहुरादेवा गांव में प्रदेश सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से गाय के नाम पर राजनीति बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव संतोष कटाई ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार होते हुए भी गायों की हालत इतनी दयनीय है तो बाकी राज्यों का अंदाजा लगाया जा सकता है। गोरक्षा के नाम पर आम लोगों को वहशी भीड़ में बदला जा रहा है, जबकि गाय भूख और प्यास से मर रही हैं। कहीं भी गोशाला केंद्र सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गाय के लिए वास्तव में कुछ करने की जरूरत है। हमारी आंखों के सामने भूख से रोज गायें मर रही हैं और प्रदेश सरकार हिन्दू-मुस्लिम करने में लगी हुई है। कांग्रेस नेता डॉ. अमरेंद्र पांडेय ने कहा कि गाय ने भारतीय राजनीति की सामूहिक सोच को लंबे अरसे से प्रभावित कर रखा है, लेकिन भाजपा के शासन में इसका पतन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में गायों के रहने व खाने की कोई व्यवस्था नहीं है। ठंड ज्यादा है, गायों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। गोशाला में गाय-बछड़ों के लिए समुचित चारा-पानी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे उनकी मौत हो रही है। इसीलिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया गया है ताकि प्रदेश सरकार की आंख खुले और गायों के लिए कोई इंतजाम कर सके। बैठक में गुड्डू उपाध्याय, योगेश पांडेय, नीलम चतुर्वेदी, मीनू सिंह, मदन दास, दिलशाद अफसर, अमित सिंह, भुवनेश्वर भारती, चमन सिंह, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें