फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी से योजनाओं की जानकारी लें : कमिश्नर

विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल में प्रदर्शनी का अवलोकन करते कमिश्नर,डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
प्रदर्शनी से योजनाओं की जानकारी लें : कमिश्नर
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से जूनियर हाईस्कूल में लगी प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों, निर्णयों, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन बस्ती मंडल के कमिश्नर गोविंदराजू एनएस ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन

कमिश्नर गोविंदराजू एनएस ने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से अब तक जो व्यक्ति प्रदेश सरकार की संचालित योजनाओं से वंचित रह गए हैं, वे योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर, उससे लाभान्वित होंगे। डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का उद्देश्य जन-जन तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है। प्रदर्शनी में मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेस वे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, मिशन किसान, मिशन शक्ति, ओडीओपी सहित सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास, इरादे नेक-काम अनेक, सोच ईमानदार-काम दमदार विषयक योजनाओं की जानकारी दी गई है। इस अवसर पर एसपी डॉ. कौस्तुभ, अपर जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद की प्रधानाध्यापिका विजय लक्ष्मी, इंद्रेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें