फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिया टूटने से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
जंगल दशहर में सड़क किनारे टूटी पुलिया। संवाद
विज्ञापन
बेलहर। विकास खंड बेलहर कला अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल दशहर में पीडब्ल्यूडी की सड़क पर बनी पुलिया टूट जाने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है और दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि टूटी पुलिया के कारण प्रतिदिन आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय निवासी मुमताज, पंकज श्रीवास्तव, गोपाल गुप्ता, गौरीशंकर, दीनानाथ, प्रेमनाथ सहित अन्य ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पुलिया की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें