फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लस्टर मॉडल के तहत शुरू हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लस्टर मॉडल के तहत शुरू हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

गांवों को चिह्नित कर लोगों को लगाई जा रही कोरोनारोधी वैक्सीन
80 प्रतिशत से कम टीकाकरण वाले गांवों में कैंप लगेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। प्रदेश में 15 नवंबर से पहले 15 करोड़ पार टीकाकरण नीति के तहत जिले में सोमवार से क्लस्टर मॉडल 2.0 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान गांवों को चिह्नित कर वहां पर शत-प्रतिशत प्रथम डोज के टीकाकरण के साथ ही दूसरी डोज का भी टीकाकरण किया जा रहा है। प्रथम चरण में 80 प्रतिशत से कम टीकाकरण वाले गांवों में वैक्सीनेशन के लिए टीमों को भेजा गया है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश में 15 नवंबर से पहले 15 करोड़ कोविड टीकाकरण के लिए क्लस्टर मॉडल 2.0 की शुरुआत सोमवार से की गई है। क्लस्टर मॉडल के माध्यम से गांवों को उनके टीकाकरण की स्थिति के आधार पर श्रेणियों में बांटा गया है। जिन गांवों ने दोनों खुराकें पूरी कर ली हैं, उन्हें कोविड सुरक्षित गांव कहा जाएगा। टीकाकरण मूल्यांकन के आधार पर सभी गांवों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। पहला जिनमें 95 प्रतिशत या उससे अधिक पहली खुराक टीकाकरण, दूसरा 80-95 प्रतिशत पहली खुराक टीकाकरण और तीसरा 80 प्रतिशत से कम पहली खुराक टीकाकरण किया गया है। सोमवार को 80 प्रतिशत से कम पहली खुराक वाले गांवों को चिह्नित कर वहां पर वैक्सीनेशन के लिए कैंप लगाया गया। इसके लिए कार्ययोजना जिला स्तर पर बनाई गई है। इसके साथ ही गांव की आशा कार्यकर्ताओं के जरिए जिन गांवों में कैंप लगाया जा रहा है, वहां पर पहले ही सूचना दे दी गई है ताकि अधिक से अधिक लोग मौजूद रहकर अपने घर के नजदीक ही टीकाकरण करवा लें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि दूसरी डोज की रफ्तार बढ़ाने के लिए टीकाकरण की व्यवस्थाएं फिक्स बूथ क्लस्टर अप्रोच, मेगा वैक्सीनेशन डे पहले की तरह लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यवेक्षण करते रहे अधिकारी
क्लस्टर मॉडल 2.0 टीकाकरण के पर्यवेक्षण के लिए ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गईं हैं। अधिकारी इन्हीं के आधार पर टीकाकरण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण करते रहे। इसके तहत मेंहदावल में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राम प्रसाद मौर्या, नाथनगर में डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, सेमरियावां में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसडी ओझा, खलीलाबाद में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान, बघौली में एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ. वीपी पांडेय, बेलहर कला में डॉ. जन्मेजय सिंह, हैंसर व पौली में डीसीपीएम संजीव कुमार व डीआईईसी मैनेजर पिंटू कुमार, नगरीय क्षेत्र में अरबन हेल्थ कोऑर्डिनेटर सुरजीत सिंह, सांथा में आरकेएसके कोऑर्डिनेटर दीन दयाल वर्मा, व संयुक्त जिला चिकित्सालय में सुमन शुक्ला सहयोगात्मक पर्यवेक्षण का काम करती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें