फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नहीं दिख रही साफ-सफाई

विज्ञापन
बखिरा नगर पंचायत के लेडूवा महुआ मोहल्ले में सड़क के किनारे पड़ा कूड़ा - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान में नहीं दिख रही साफ-सफाई
विज्ञापन

अभियान में जागरुकता के साथ झाड़-झंखाड़ काटने व सफाई के हैं निर्देश
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में इन दिनों संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में शहर से गांव तक साफ-सफाई, कीटनाशक छिड़काव के साथ लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर से गांव तक गंदगी का अंबार लगा है। न तो झाड़ियों की कटाई की जा रही है और न ही साफ-सफाई के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
पूर्वांचल जेई-एईएस के लिए संवेदनशील है। जिले में पूर्व के वर्षों में जेई-एईएस के मामले आते रहे हैं। इसे देखते हुए शासन के निर्देश पर एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अभियान के प्रथम चरण में 15 जुलाई तक जागरुकता रैली, साफ-सफाई, झांड़ियों की कटाई, कीटनाशक छिड़काव आदि के कार्य करने के निर्देश हैं। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन कार्यकर्ता 16 जुलाई से घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरुकता के संदेश देगी। मलेरिया व जल जनित बीमारियों के लक्षण युक्त लोगों की पहचान करेंगी।
इन दिनों प्रथम चरण चल रहा है, लेकिन गांव से शहर तक कहीं पर भी साफ-सफाई नहीं दिख रही है। यह स्थिति तब है जब सभी गांवों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। पूर्व में रोस्टर बनाकर गांवों में साफ-सफाई कराए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार रोस्टर के अनुसार साफ-सफाई का कार्य होता नहीं दिख रहा है। खलीलाबाद कस्बे की बात करें तो जिला अस्पताल के पास, नेदुला, बखिरा क्षेत्र के लेडुआ महुआ सहित कई क्षेत्रों में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सफाईकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से गांवों में जाकर साफ-सफाई करें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें