फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहरवासियों को जल्द मिलेगी पार्क व ओपन जिम की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट के पास आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क बनकर है तैयार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहरवासियों को मनोरंजन और सेहत सुधारने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। कलक्ट्रेट के पास जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस पार्क बनकर तैयार हो गया है, वहीं एचआरजीपी काॅलेज के पास ओपन जिम भी तैयार है। नवागत डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने इसे आम जन के लिए खोलने के लिए कुछ जो कमियां हैं, उसे दूर करने की दिशा में पहल की है। ऐसे में शहरवासियों को जल्द ही पार्क व ओपन जिम की सुविधाएं मिलने लगेंगी।
वर्तमान में खलीलाबाद शहर की आबादी करीब एक लाख है। जिले का गठन होने के बाद से ही यहां पर पार्क के लिए मांग होने लगी थी, लेकिन सही जमीन नहीं मिल पा रही थी। बाद में यहां पार्क के लिए जिला उद्यान विभाग ने कलक्ट्रेट के पीछे और बीएसए कार्यालय के सामने खाली पड़ी जमीन को चिह्नित किया। इसके बाद 12 मार्च 2020 को तत्कालीन मंत्री श्रीराम चौहान और सांसद प्रवीण निषाद ने पार्क के लिए भूमि पूजन किया। इसके निर्माण के लिए डेढ़ करोड़ का बजट भी स्वीकृत हुआ। तभी से पार्क का निर्माण चल रहा था। अब निर्माण कार्य करीब-करीब पूरा हो गया है। पार्क में बच्चों के मनोरंजन के लिए साधन लग चुके हैं, पार्क की खूबसूरती बढ़ाने के लिए तरह-तरह के फूल भी लगवाए गए हैं। इसके साथ ही पार्क के चारों तरफ पाथवे का निर्माण कराया गया है। जगह-जगह रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई है। पार्क में बैठने के लिए भी व्यवस्था की गई है तथा फौव्वारा लगा है। शहर के निवासी महेंद्र त्रिपाठी, बजरंगी लाल, सुनील कुमार आदि ने कहा कि शहर में कोई नियत स्थान न होने से लोग सुबह के समय सड़कों पर टहलते हैं। अब पार्क बनकर तैयार हो गया है। इससे पार्क में व्यायाम आदि कर सकेंगे। इसके साथ ही बच्चों के मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


12 लाख खर्च कर बना है ओपन जिम
शहरवासियों की सेहत सुधारने के लिए नगर पालिका परिषद ने शुगर मिल चौराहा से एचआरपीजी कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर ओपन जिम तैयार किया है। इस पर करीब 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके बन जाने से लोगों की व्यायाम आदि करने में सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


शहर में बन रहे पार्क में जो कमियां हैं, उन्हें दूर कराने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिया गया है। जल्द ही कमियां दूर कराकर पार्क को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा।

महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें