जिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरी की निगरानी करते सीएमएस।
संतकबीरनगर। शासन स्तर से जिला अस्पताल की सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की जा रही है। बृहस्पतिवार को कैमरा खराब हुआ तो शासन स्तर से सीएमएस से पूछताछ शुरू हो गई। सीएमएस ने तत्काल टेक्नीशियन बुलाकर सीसीटीवी सही कराने का कार्य कराया। शुक्रवार को कैमरा सही हुआ तो अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी, ओपीडी, सीएमएस कार्यालय, जनरल वार्ड, पीआईसीयू, आईसीयू, एनआईसीयू, एमसीएच विंग समेत पूरे परिसर की निगरानी ऑनलाइन की जा रही है। शासन में बैठे लोग ऑनलाइन अस्पताल में क्या हो रहा है यह सब देख रहे हैं। बृहस्पतिवार को चार जगहों का कैमरा खराब हुआ तो शासन स्तर से सीएमएस से पूछताछ शुरू हो गई। कैमरे में अस्पताल की कोई हरकत न दिखने पर सीएमएस ने तत्काल टेक्नीशियन को बुलाकर सीसीटीवी सही कराने का कार्य कराया, पर कैमरा सही नहीं हो पाया। शुक्रवार को कैमरा सही हुआ तो कार्य शुरू हुआ। इसके बाद सीएमएस स्वयं कैमरे की निगरानी करने लगे। सीएमएस डॉ. महेश प्रसाद ने बताया कि कुछ जगहों के कैमरे में दिक्कत थी। निदेशालय स्तर से ऑनलाइन मानीटरिंग की जा रही है। जिसकी वजह से दिक्कत आई। कैमरा सही करा लिया गया है।
परिसर में बेहतर क्वालिटी का लगा कैमरा
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में वैसे तो सभी विंग में कैमरा लगा है। कैमरा काफी पुराना हो गया है। जिससे तस्वीर स्पष्ट नहीं आ रहा है। जिसको लेकर सीएमएस ने परिसर में फिर उच्च क्वालिटी का कैमरा लगाया है। जिससे की आने जाने वाले लोगों की तस्वीर स्पष्ट नजर आए।