धनघटा। महुली क्षेत्र के सतहरा गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर गाली देने, मारने-पीटने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार सतहरा गांव निवासी अशोक पुत्र दिनेश चौहान ने महुली थाने में दिए तहरीर में बताया कि बुधवार को गांव के वीरेंद्र, राजेश व बेरहम पुत्रगण टिकोरी व संध्या पत्नी वीरेंद्र गाली दे रहे थे। मना करने शिवानंद, यशोदानंदन व दिनेश को बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने सतहरा गांव निवासी अशोक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।