संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के लहुरादेवा गांव में जमीन कब्जाने के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला पुलिस के सामने आया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
अंजनी गुप्ता ने तहरीर में बताया कि 21 दिसंबर शाम तीन बजे विपक्षी अनिल, दीपू, दुर्गेश, अजय, सूरज, रामक्षेत्र एवं मारुत मिश्र निवासी बिलरापार और रामहौसिला निवासी बस्ती गांव की जमीन जिस पर मुकदमा चल रहा है, उस पर कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर एकजुट होकर मारने-पीटने लगे। घटना देखकर बचाव में आई किसलावती व मालती देवी को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।