अनुपस्थित 22 कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश
- एचआरपीजी कॉलेज में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिकों का प्रशिक्षण सोमवार को एचआरपीजी कॉलेज में शुरू हुआ। 22 कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम दिव्या मित्तल ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देेश दिया।
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में लगे पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण शुरू हुआ। दो पॉलियों में प्रशिक्षण हुआ। दोनों पॉलियों में 1,400 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट कनेक्शन, सीलिंग की प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदान सामग्री का मिलान, लिफाफा बंद आदि की जानकारी दी गई। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण से 22 कार्मिक अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों में रामनरेश यादव, अब्दुल गफ्फार, सुनील कुमार, खुर्शीद अहमद,अमन चौधरी, नागेंद्र प्रसाद पांडेय, उमेश कुमार, धनंजय कुमार चौधरी, नरेंद्र प्रताप, विश्वमित्र चौहान, धनपाल कुमार, धर्मंद्र नाथ राय, मोहम्मद मुजीब खां, विजय कुमार, कमलेशचंद्र त्रिपाठी, गिरजेश, इफ्तेखार अहमद, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, रूदल प्रसाद, सूर्य प्रकाश शुकल, भवनेश्वर प्रसाद आदि शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आठ और नौ फरवरी को भी प्रशिक्षण दो पालियां में होगा। डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराए जाने का निर्देेेश दिया है।