फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फर्जी पासपोर्ट के मामले में एक पर केस

Sat, 29 Jun 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट के मामले में एक व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रेमशंकर पुत्र स्वर्गीय जमुना ग्राम जगदीशपुर जानीपुर थाना गोला जिला गोरखपुर ने तहरीर में बताया कि गांव का रहने वाला अनिल यादव पुत्र दुखरन जालसाब एवं फरेबी किस्म का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध थाना गोला जनपद गोरखपुर में केस भी दर्ज है। जिसकी वजह से अनिल यादव का पासपोर्ट नहीं बन पा रहा था। उसने वास्तविक नाम व पता को छिपाते हुए जाली व कूटरचित दस्तावेज के आधार पर अमित कुमार यादव के फर्जी नाम पते से गोरखपुर से अपना पासपोर्ट बनवाकर विदेश चला गया था।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी होने पर जांच के लिए गोरखपुर में प्रार्थनापत्र दिया था। जिस पर सीओ गोला ने जांच की और मामला सही मिला। इसके बाद अनिल यादव पर केस दर्ज हुआ। उसने फिर मुकदमे को छिपाते हुए फर्जी दस्तावेज के आधार पर सुमित कुमार निवासी विधियानी खलीलाबाद दर्शाते हुए वर्ष 2019 में पासपोर्ट जारी करवा लिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनिल यादव पर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें