फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी कार पत्नी की मौत पति घायल

Wed, 21 May 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र स्थित कांटे के पास बुधवार को हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से कार जा टकराई। जिससे कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। दंपती लखनऊ के रहने वाले हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के बख्शी का तालाब थाने के पास के रहने वाले सेतुवाम तिवारी (68) की ससुराल गोरखपुर शहर में है। वह शादी समारोह में अपनी पत्नी चंपा तिवारी (65) के साथ अपनी कार से शामिल होने गए थे। वह बुधवार को गोरखपुर से लखनऊ स्थित अपने घर कार से लौट रहे थे। राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर स्थित कांटे चौराहे के पास पहुंचते ही अज्ञात कारण से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से घूस गई। हादसे में कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हाे गए।
सूचना पर कांटे चौकी प्रभारी हरिकेश भारती पहुंचे और वहां मौजूद लोगों की मदद से दोनोंं घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद चंपा तिवारी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सेतवाम को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल की सूचना के बाद पुलिस मामले में शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें