फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Wed, 21 May 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकरी के अनुसार मोहम्मद हसीब उर्फ शेरु (42) पुत्र अब्दुल वाहिद नगर पंचायत मगहर के मोहल्ला इस्लामनगर का मगहर रेलवे स्टेशन के सामने ही घर है। वह गोरखपुर में मेहनत मजदूरी करता था, बुधवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए मगहर स्टेशन पर जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद शव कोपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी शकीला खातून के अलावा पांच बेटियां सन्नो 15 वर्ष, फरजीना 12, हिना 6, बेबी 4, नूर सबा 3 वर्ष और एक बेटा अरमान 9 वर्ष का है। घर में मोहम्मद हसीब ही कमाने वाला था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें