बसपा के सम्मेलन में गरजे आफताब
कहा-भाजपा को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन जीनियस स्कूल में कल्पनाथ बाबू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एवं खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू ने कहा कि जनता महंगाई की मार से बेहाल है, जबकि पूंजीपति मलाई काट रहे हैं। ऐसे में भाजपा सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
उन्होंने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसकी कथनी और करनी में फर्क नहीं है। सपा, भाजपा सहित अन्य पार्टियाें ने जनता को ठगने का काम किया है। कहा कि बाबा साहेब एवं कांशीराम के सपनों को साकार करने के लिए बूथ को मजबूत करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष धर्मदेव प्रियदर्शी ने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएं। इस अवसर पर पूर्व विधायक भगवान दास, अवनीश कुमार, धनंजय सिंह, राम तिलक, अख्तर खां, झिनकान प्रसाद, रामवृक्ष उर्फ राजू, मुमताज अहमद, श्यामनारायण, मुजिबुर्रहमान, हाफिज रिजवान अंसारी, शिव शंकर गुप्ता, यशोदानंद निषाद, प्रेम चंद पासी, हरिओम, राम ललित, हाजी रमजान, सलामुद्दीन सिद्दीकी, फैज भाई, जब्बार अहमद, रामधनी, रामअशीष, सिबगतुल्लाह, ख़लीकुज्ज्मा आदि मौजूद रहे। संचालन सुरेश चंद राव ने किया।