फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जियो टैगिंग में बेसिक शिक्षा विभाग फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
जियो टैगिंग में बेसिक शिक्षा विभाग फिसड्डी
विज्ञापन

तीन मार्च तक होनी थी शत-प्रतिशत जियो टैगिंग
अभी तक मात्र 27 प्रतिशत ही दर्ज हो सकी है विद्यालयों से संबंधित सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। परिषदीय विद्यालयों की जियो टैगिंग होनी थी, जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग ने मात्र 27 प्रतिशत विद्यालयों की ही जियो टैगिंग की। जबकि यह कार्य तीन मार्च तक शत-प्रतिशत पूरा होना था। शासन ने नाराजगी जताते हुए दो दिन के अंदर जियो टैगिंग शत-प्रतिशत पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिले में 805 प्राथमिक विद्यालय, 192 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 250 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में हुए कार्यों की जियो टैगिंग होनी है। यह कार्य तीन मार्च तक पूरा करना था। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान विजय किरण आनंद ने जियो टैगिंग न पूरा होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में स्थापित विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की स्थिति जानने के लिए जियो टैगिंग कराई जानी थी, पर अधिकांश जिले में जियो टैगिंग का कार्य शुरू नहीं हुआ है। संतकबीरनगर जिले में मात्र 27 प्रतिशत ही जियो टैगिंग का कार्य हुआ है जो अत्यंत ही दयनीय है। यह कार्य अगर 15 मार्च तक शत-प्रतिशत पूरा नहीं होता है तो संबंधित जिले के बीएसए को जिम्मेदार माना जाएगा और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन कार्यों की होनी है जियो टैगिंग
विद्यालय भवन की स्थिति, बाउंड्रीवाल, विद्यालय निर्माण का वर्ष, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में अतिक्रमण की स्थिति, शौचालय, टाइल्स, सीमेंट टैंक, दिव्यांग शुलभ शौचालय, हैंडवाश यूनिट, रसोईघर, खाना बनाने का बर्तन, रसोई गैस, चूल्हा, रसोइयों की स्थिति, विद्यालय की रंगाई-पुताई, कमरों की संख्या, डेस्क-बेंच की संख्या, मुख्य गेट का निर्माण, विद्युत आपूर्ति, सफाई कर्मी आते हैं कि नहीं, बच्चों के भोजन करने के लिए शेड का निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्य, स्मार्ट क्लास, ब्लैक बोर्ड आदि की सूचना अपलोड करनी है।
हर कार्य के फोटो होने हैं अपलोड
परिषदीय विद्यालयों में हुए कार्यों की जियो टैगिंग में हर कार्य के फोटो को अपलोड किया जाना है। बिना फोटो के जियो टैगिंग नहीं हो सकती है। हर सूचना को सही दर्ज किया जाना है।
विज्ञापन

कोट
परिषदीय विद्यालयों में हुए कार्यों की जियो टैगिंग का कार्य चल रहा है। कुछ दिक्कतें आई थीं, जिसकी वजह से जियो टैगिंग में देरी हुई है। 15 मार्च तक शत-प्रतिशत जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण करा लिया जाएगा।
-सत्येंद्र कुमार सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें