फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई : बीएसए

विज्ञापन
खलीलाबाद बीआरसी पर मदरसो के प्रधानाध्यापको की बैठक को संबोधित करते बीएसए।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
नामांकन लक्ष्य पूरा न करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्रवाई : बीएसए
विज्ञापन

- बीएसए ने सहायता प्राप्त व मकतब मदरसा के प्रधानाध्यापकों के साथ की बैठक
- पिछले सत्र से इस सत्र 20 प्रतिशत अधिक कराना है नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन को लेकर शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद में बीएसए की अध्यक्षता में परिषदीय सहायता प्राप्त विद्यालय एवं मकतब, मदरसों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में पिछले सत्र से इस सत्र में 20 प्रतिशत अधिक नामांकन कराने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही लक्ष्य प्राप्त न करने वाले विद्यालयों कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
बीएसए दिनेश कुमार ने कहा कि अधिकांश विद्यालयों में नवीन नामांकन का कार्य किया जा रहा है, परंतु प्रगति अत्यंत शून्य है। शासन की मंशा के अनुरूप विगत सत्र से 20 प्रतिशत अधिक नामांकन हर हालत में बुधवार तक सुनिश्चित कराया जाए। लक्ष्य प्राप्त न करने वाले विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में ऐसा माहौल तैयार किया जाए कि बच्चे विद्यालय आने पर असहज न हों। जो भी भौतिक संसाधन हैं उनके अधिकतम उपयोग करते हुए बच्चों के पठन-पाठन और कौशल पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला समन्वयक एमआईएस बजरंगी लाल ने नामांकन कार्यों को पूर्ण करने के तरीके बताए। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एवं प्रभारी समन्वयक सामुदायिक सहभागिता रजनीश वैद्यनाथ ने नामांकन के लक्ष्य प्राप्ति हेतु सर्वे व ईट-भट्ठों पर कार्य कर रहे प्रवासी के बच्चों को भी नामांकित कराने हेतु आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी एडेड विद्यालय में दिव्यांग बच्चों का नामांकन शून्य है। इस पर जोर दिया जाए। बैठक में डीसी एमडीएम धीरेंद्र प्रताप चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें