फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाज उठाते रहे तो सरकार जरूरी पूरा करेगी मांग : अमिय

विज्ञापन
प्रभा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास बैठक करते पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी।संवा? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
आवाज उठाते रहे तो सरकार जरूरी पूरा करेगी मांग : अमिय
विज्ञापन

- खलीलाबाद में खुली पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की शाखा
- पहली बैठक में सेवानिवृत्त कर्मियों की मांगों पर हुआ विचार हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को प्रभा गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास हुई। जहां पर खलीलाबाद शाखा का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण ने कहा कि अगर हम आवाज उठाते रहे तो सरकार हमारी मांगों को जरूर पूरा करेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राम कमल ने कहा कि गोरखपुर तक पहुंचने में कठिनाई को देखते हुए खलीलाबाद में शाखा का शुभारंभ किया गया है। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अमिय रमण ने चिकित्सा एवं पेंशन के मांगो पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ओल्ड एज पेंशनर को हॉस्पिटल में इलाज खर्च का पूरा रिम्बर्समेंट, फिक्स्ड मेडिकल एलाउंस को 1000 से 3000 रुपये करने, 65 वर्ष वर्ष की आयु से अतिरिक्त पेंशन देने तथा 30 जून को रिटायर लोगों को जुलाई माह का सेवानिवृत्ति लाभ देने संबंधित एसोसिएशन की मांग पर संसदीय समिति ने अपनी संस्तुति प्रदान कर दी है। अगर हम आवाज उठाते रहे तो सरकार इस पर अपनी स्वीकृति जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष दिनेश सरन ने कहा कि पेंशनर्स के लिए एसोसिएशन से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। महामंत्री अर्जुन कुमार कोहली ने संगठन के विस्तार के बारे में सभा को अवगत कराते हुए कहा कि यह एसोसिएशन की 12वीं शाखा है। केंद्रीय कार्यालय मंत्री अशोक कुमार सिंह ने पेंशनर एकता पर बल दिया। सर्वसम्मति से राम कमल अध्यक्ष, सरवर अली शाखा के संयोजक निर्वाचित हुए। बैठक में राजमन, रामअचल यादव, जयप्रकाश यादव, सरवर अली, रामशब्द, रामदास, प्रेम नारायण त्रिपाठी, मुक्तिनाथ शर्मा, सजन लाल, कांशीराम, अंबिका कुमार राय, शिवपूजन, गंगा प्रसाद राजेंद्र प्रसाद, कतवारू कन्नौजिया, अखिलेश चतुर्वेदी, रामलखन, रामशरण, लालचंद, राम सुभाष सत्यराम, माता प्रसाद पांडेय, बुद्धिराम, लालशरण, प्रेमचंद शर्मा, कृष्ण मोहन दुबे, अखिलेश पांडेय, रामफेर राधेश्याम, राम ललित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें