फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा आज : 107 केंद्रों पर 57,184 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Wed, 21 Feb 2024 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर एचआर इंटर कॉलेज में रूल नंबर लगवाते केंद्र व्यवस्थापक।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। जिले में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 57,184 परीक्षार्थी नामांकित हैं। परीक्षा में तीन जोनल, 12 सेक्टर, 107 स्टेटिक और चार सचल दल तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा की पूरी निगरानी करेंगे। बुधवार को परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने को लेकर डेस्क स्लीप चिपकाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होकर नौ मार्च तक चलेगी। 107 केंद्रों पर हाईस्कूल के 31,094 और इंटरमीडिएट के 26,090 परीक्षार्थी नामांकित हैं। डीआईओएस संदीप चौधरी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त सह केंद्र व्यवस्थापक लगाए गए हैं। इसके साथ ही तीनों तहसीलों के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 107 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चार सचल दल बने हैं जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाए और प्रश्न पत्र भेजे जा चुके हैं। जिन्हें डबल लॉक में रखवा दिया गया है।
केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र को कैसे कब खोलना है, इसका प्रशिक्षण पहले ही दिया जा चुका है। सभी तहसीलों पर कोठार बनाए गए हैं, जहां पर उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें