फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर धुंधली पड़ी सफेद पट्टियां, हादसे का खतरा

Fri, 22 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हाईवे समेत राजमार्ग पर सफर जोखिम भरा हो गया है। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों पर सफेद पट्टियां गायब हो गई हैं। जिससे कोहरे में वाहन चालकों को पट्टियां दिखाई नहीं दे रही हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। साथ ही वाहन चालकों को एक से दूसरे लेन में ले जाने में दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन

यातायात माह में भी दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र को कम करने की दिशा में काम नहीं हो पाया है। यही वजह है कि हर वर्ष दुर्घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वहीं ब्लैक स्पाॅट व हाईवे पर यातायात नियमों और संकेतकों की अनदेखी कोहरे के धुंध में हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। हाईवे की सफेद पट्टियां दिखाई न देने से वाहन सीधे एक लेन में चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं रोड के किनारे पट्टी भी मिट चुकी है।
कई स्थानों पर अस्थायी डिवाइडर भी रात के अंधेरे व कोहरे में नहीं दिखाई देते हैं। डिवाइडर के बगल से हाईवे के किनारे चालक ट्रक भी खड़ा कर देते हैं। सर्विस लेन में वाहन खड़ा करके स्टैंड बना दिया जाता है, जिसके चलते कोहरे के धुंध में दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

22jjrp21- बहादुरगढ़। शहर में झज्जर मोड़ पर सड़क पर कहीं नहीं लगाए गए हैं रिफलेक्टर। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें