फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ब्लाॅक स्तरीय कार्यशाला का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। ब्लाॅक संसाधन केंद्र पौली के सभागार में स्पेशल प्रोजेक्ट फाॅर इक्विटी के तहत मीना मंच और पाॅवर एंजिल के सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता और जीवन कौशल शिक्षा को विकसित करने के लिए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों के आत्मविश्वास व नेतृत्व क्षमता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित किया। कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, जागरूकता व जीवन कौशल का विकास करना है। हमारे सभी शिक्षक प्रतिभावान है। यहां जो सिखाया जा रहा है उसे बच्चों के बीच में प्रेषित करें। इस चुनौती के दौर धैर्य और लगन से शिक्षण कार्य करें। कार्यशाला का संचालन मास्टर ट्रेनर संध्या तिवारी व शशिकला ने किया। मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में प्रतिभाग करने वाले सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें