फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कानूनगो और लेखपाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। चकबंदी विभाग के अधिकारियों के व्यवहार से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले किसान प्रभुनाथ प्रजापति की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर दोषी सहायक चकबंदी अधिकारी, कानूनगो और लेखपाल के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को संठी गांव निवासी प्रभुनाथ ने चकबंदी विभाग की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। उनका चक पोखरे के पास कर दिया गया था। जिससे वह परेशान थे। इस मामले में लेखपाल और चकबंदी अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इधर शुक्रवार को मृतक प्रभुनाथ की पत्नी ने धनघटा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मृतक की पत्नी कमलेश देवी का आरोप है कि उनके गांव में लंबे समय से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। उनका चक चकबंदी विभाग के लोगों ने उड़ान के तहत ताल में बांध दिया। उड़ान चक को पुरानी जगह करने के लिए प्रभुनाथ चकबंदी विभाग कार्यालय में आपत्ति दर्ज कराने गए तो चकबंदी विभाग के लोगों ने आपत्ति दर्ज करने से मना कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें