फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले पांच बीएलओ, दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित मिले पांच बीएलओ, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

निरीक्षण में मौके पर नहीं मिले थे बीएलओ
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधान सभा निर्वाचन नियमावलियों के विशेष संक्षिप्त सूची पुनरीक्षण अभियान में अनुपस्थित रहने वाले पांच बीएलओ के खिलाफ सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार खलीलाबाद शेख आलमगीर ने प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद व दुधारा एसओ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी 2022 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन नामावलियों का संक्षिप्त विशेष सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। इसके लिए जूनियर हाईस्कूल पचदेउरी में सफाई कर्मी दिव्या आर्य, प्राथमिक विद्यालय नौहट खटौली के कमरा नंबर एक में सफाई कर्मी अवधेश पाल, हीरालाल राम निवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद के कमरा नंबर दो में सफाई कर्मी पवन कुमार, प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद कमरा नंबर दो में सफाई कर्मी अजय शर्मा व प्राथमिक विद्यालय खलीलाबाद के कमरा नंबर तीन में सफाई कर्मी सुरेंद्र की बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई थी। एसडीएम खलीलाबाद के साथ जांच में यह कर्मी सात, 13 व 21 नवंबर को अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में यह घोर लापरवाही है। ऐसे में इन सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें