फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाकियू ने की सड़क जाम करने की कोशिश, पुलिस ने हटाया

Thu, 14 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रपति के नाम संबोधित 24 सूत्री मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा
विज्ञापन

- किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। भाकियू चढूनी ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सामने मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग जाम करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पहुंच गई और उन्हें सड़क जाम नहीं करने दिया। हालांकि पांच मिनट तक सड़क पर कार्यकर्ता खड़े रहे। जिसकी वजह से वाहन रुक गए। इस दौरान सदर एसडीएम शैलेश दुबे को कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ठ ने कहा कि सरकार को किसानों की कोई परवाह नहीं है। किसानों को अपनी मांगों को लेकर बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार ने अभी तक एमएसपी पर कानून नहीं बनाया है, न ही स्वामीनाथन रिपोर्ट ही लागू किया है। कहा कि देश का किसान कर्ज से डूबा हुआ है। ऐसे में किसानों का सभी कर्ज माफ किए जाएं और उन्हे मासिक पेंशन दी जाए। इस दौरान सुभाष यादव, जितेंद्र पांडेय, उमेश चौधरी, विजय पाल, मेवाती देवी, विद्यासागर गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें