फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं : अरविंद मेनन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं : अरविंद मेनन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मंगलवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चा की बैठक शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद मेनन ने चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन पहुंचाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और परिश्रम से भाजपा को दुनिया में सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने केरल और पश्चिम बंगाल में सरकार न होने का दर्द बताते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर बनाने के लिए कार्य करने की नसीहत दी। उन्होंने 2022 का विधानसभा चुनाव जीतने के लिए समाज के हर वर्ग को जोड़ने की जरूरत बताई। गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने पार्टी की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 100 दिन के लिए 100 कार्यक्रम तय किए हैं। यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होंगे। बैठक में राज्यमंत्री श्रीराम चौहान, विधायक राकेश सिंह बघेल, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, इंद्रजीत मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव, दीपू सिंह, गणेश पांडेय, अनिरुद्ध निषाद, विनोद पांडेय, सर्वेश तिवारी, विजय बहादुर सिंह, राजकुमार चौरसिया, अबरार अहमद, कृष्ण कुमार गौड, श्याम नारायण, नीरज गुप्ता, ब्रह्मनंद पांडेय, संतलाल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें