फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा व पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र के नेतृत्व में शहर के गोलाबाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने हनुमानगढ़ी मंदिर समेत आसपास के क्षेत्र में झाड़ू लगाई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि स्वच्छता के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान पटरी रेहड़ी व्यवसायियों में कूड़ेदान का वितरण भी किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होने जा रहा है। उसके तहत भाजपा एक महीने तक ‘दिव्य काशी भव्य काशी’ अभियान चला रही है। इस दौरान घर-घर दीपक जलाए जाएंगे और साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलेगा। इस अवसर ज्ञानेंद्र मिश्रा, कौशलेंद्र सिंह दीपू, महेश शुक्ला, देवी पांडेय, विनय मिश्रा, रुद्रनाथ मिश्रा, सुनील गुप्ता, विनोद जायसवाल, पंकज मिश्रा, मुन्ना पांडेय, बनर्जी लाल अग्रहरि, मनोज वर्मा, रिंकू सिंह, अश्वनी चौरसिया, भगवान दास वर्मा, रविंद्र यादव, अनूप चौरसिया, किरन प्रजापति, कमला गौड़ आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में खलीलाबाद के बरदहिया बाजार दुर्गा मंदिर पर सफाई अभियान चलाया गया। भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छता की दिशा में व्यापक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील किया कि सभी लोग स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस दौरान नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह, मुरलीधर जायसवाल, विष्णु मिश्रा, किरण प्रजापति, कमलेश जायसवाल, शुभम राय, कन्हैया वर्मा, श्याम बिहारी गुप्ता, हरी निषाद, श्याम अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, रुद्रनाथ मिश्रा, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें