फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष का इस्तीफा मंजूर
विज्ञापन

नरेंद्र पांडेय बनाए गए हैंसर मंडल के नए अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। भाजपा के लहुरेगांव बूथ अध्यक्ष के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए एसओ आरके गौतम को हटाए जाने की मांग को लेकर कमेटी के साथ त्यागपत्र देने वाले पार्टी के हैंसर मंडल अध्यक्ष व उनकी कमेटी का त्यागपत्र पार्टी ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही नरेंद्र पांडेय को सोमवार को हैंसर मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया।
विज्ञापन

लहुंरेगांव के भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनके पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ तो दोनों पक्ष थाने पहुंचा। इसमें बूथ अध्यक्ष के साथ थानाध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा के हैंसर मंडल के अध्यक्ष पीएन सिंह समेत 40 पदाधिकारी एसओ को हटाए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव से मिले। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष से साफ शब्दों में कहा कि यदि 48 घंटे के अंदर एसओ को हटाया नहीं गया तो पार्टी के पदाधिकारी अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे। समय सीमा बीत जाने के बाद भी एसओ आरके गौतम नहीं हटे तो मंडल अध्यक्ष समेत 40 पदाधिकारियों ने पद से जिलाध्यक्ष को इस्तीफा पार्टी दे दिया। रविवार को एसपी ने एसओ आरके गौतम का तबादला धनघटा से कर दिया तो सोमवार को पीएन सिंह समेत त्यागपत्र देने वाले समस्त पदाधिकारियों का इस्तीफा भी मंजूर किए जाने की घोषणा भाजपा के जिलाध्यक्ष ने कर दी। जिलाध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने बताया कि पीएन सिंह समेत इस्तीफा देने वाले समस्त पदाधिकारियों का त्यागपत्र मंजूर करते हुए हैंसर मंडल कमेटी को भंग कर दिया गया है। नया अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय को मनोनीत करते हुए उन्हें मंडल के पदाधिकारियों का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें